धनगर समाज की बेटी गीतांजलि रौतेला का दिल्ली प्रीमियर लीग में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 धनगर समाज की बेटी गीतांजलि रौतेला का दिल्ली प्रीमियर लीग में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर



मथुरा। टप्पल क्षेत्र के तीनाजा गांव निवासी धनगर देवदत्त रौतेला की बेटी गीतांजलि रौतेला का दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स टीम के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र, खेल प्रेमियों और धनगर समाज में खुशी का माहौल है।

गीतांजलि के पिता देवदत्त रौतेला पिछले कई वर्षों से दिल्ली के वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका में क्रिकेट कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी क्रिकेट अकादमी का संचालन भी करते हैं। वर्तमान में वे दिल्ली के विभिन्न क्रिकेट क्लबों से जुड़े हैं तथा भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

गीतांजलि रौतेला की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता एवं प्रशिक्षक देवदत्त रौतेला का विशेष योगदान माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर गीतांजलि ने यह मुकाम हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर ग्राम बाटी के प्रधान संजय धनगर ने गीतांजलि रौतेला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे धनगर समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि संजय धनगर पूर्व में देवदत्त रौतेला के साथ भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता तथा दिल्ली प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

गीतांजलि रौतेला की इस सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिली है और खेल जगत में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


— ब्यूरो

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post